उत्तराखंड लॉकडाउन: पहाड़ में फंसे बॉलीवुड के दो बेमिसाल एक्टर

दोनों शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए हुए थे। शूटिंग को 4 दिन ही हुए थे कि तभी देश में लॉकडाउन की घोषणा हो गई, तब से दीपक डोबरियाल और मनोज बाजपेयी उत्तराखंड में ही फंसे हुए हैं...
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand lockdown: Deepak dobriyal stranded in Uttarakhand due to lockdown
Image: Deepak dobriyal stranded in Uttarakhand due to lockdown

पौड़ी गढ़वाल: कोरोना संक्रमण के चलते पूरा देश लॉकडाउन है। पूरे 21 दिन के लिए। इसका खामियाजा आम और खास दोनों तरह के लोग भुगत रहे हैं। मशहूर अभिनेता दीपक डोबरियाल के साथ साथ मनोज वाजपेयी भी लॉकडाउन के चलते उत्तराखंड में फंस गए हैं। उनके साथ अभिनेता मनोज बाजपेयी भी हैं। अभिनेता दीपक डोबरियाल तनु वेड्स मनु, कुलदीप पटवालः आई डिट नॉट डू इट और ओमकारा जैसी कई फिल्मों में अदाकारी का जलवा दिखा चुके हैं। हाल ही में उन्हें अभिनेता इरफान खान के साथ फिल्म अंग्रेजी मीडियम में देखा गया। जिसमें उनके काम को खूब सराहा गया। कुछ दिन पहले दीपक डोबरियाल शूटिंग के लिए उत्तराखंड के सुदूरवर्ती इलाके में आए हुए थे। साथ में एक्टर मनोज बाजपेयी भी थे। शूटिंग चल ही रही थी कि अचानक लॉकडाउन का अनाउंसमेंट हो गया, जिस वजह से दोनों अभिनेता उत्तराखंड में ही फंसकर रह गए।

यह भी पढ़ें - अब उत्तराखंड मॉडल की देशभर में चर्चा, कोरोना वायरस से जंग में मिला बड़ा हथियार
हालांकि राहत वाली बात ये है कि सभी एक्टर और क्रू-मेंबर्स सुरक्षित हैं। इस बात की जानकारी एक्टर मनोज बाजपेयी ने एक पोर्टल के जरिए शेयर की। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग को सिर्फ चार दिन ही हुए थे, कि तभी लॉकडाउन की घोषणा हो गई। पिछले 3 हफ्ते से अभिनेता दीपक डोबरियाल और मनोज बाजपेयी उत्तराखंड में ही हैं। जब तक लॉकडाउन खत्म नहीं होता, उनके पास कोई विकल्प भी नहीं है। अभिनेता दीपक डोबलियाल ज्यादा परेशान हैं, क्योंकि वो अकेले हैं। उनकी पत्नी और बच्चे मुंबई में है। आपको बता दें कि अभिनेता दीपक डोबरियाल उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के कबरा गांव के रहने वाले हैं। दीपक की पहचान उन चुनिंदा अभिनेताओं में होती है जिन्होंने हिंदी सिनेमा में बिना किसी गॉडफादर के नाम बनाया, शोहरत कमाई। वो फिल्म इंडस्ट्री में उत्तराखंड का दमदार प्रतिनिधित्व करते नजर आते हैं।