उत्तराखंड: बीजेपी नेता नरेश बंसल ने किया कोरोना वॉरियर्स का सम्मान, पेश की मिसाल

इन लोगों का इस संकट की घड़ी में भी समाज व राष्ट्र को अपना पूर्ण सहयोग देने के लिए अभिनंदन व सम्मान किया गया।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
नरेश बंसल: Naresh bansal facilitate corona warriers
Image: Naresh bansal facilitate corona warriers

हरिद्वार: लॉकडाउन में कोरोना वारियर्स कर्तव्य के साथ सेवा धर्म भी बखूबी निभा रहे हैं। कोरोना वारियर्स का सम्मान एवं उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा की चिंता केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार व त्रिवेंद्र सरकार की प्राथमिकता है। ये सारी बातें नरेश बंसल, उपाध्यक्ष, ( कैबिनेट मंत्री स्तर) राज्य स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति द्वारा कही गई। आज नरेश बंसल ,उपाध्यक्ष, ( कैबिनेट मंत्री स्तर) राज्य स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति ने पीएम नरेन्द्र मोदी जी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर आज अपने कोरोना वारियर्स को सम्मानित किया। वार्ड 45 गांधीग्राम में पर्यावरण मित्रों, उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों व जवानों, वार्ड 54 पटेल नगर में पर्यावरण मित्रों, स्थानीय राशन डीलर संजय बिन्दल, स्थानीय सिविल डिफेंस सेक्टर वार्डन अनिल धीमान, स्थानीय पार्षद अनिता सिंह,मिनाक्षी मौर्य और रोहित मौर्य का सम्मान किया गया। इन लोगों का इस संकट की घड़ी में भी समाज व राष्ट्र को अपना पूर्ण सहयोग देने के लिए अभिनंदन व सम्मान किया।

इस मौके पर नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश कोरोना के खिलाफ एकजुट है।इस लड़ाई में कोरोना वॉरियर्स अग्रिम पंक्ति में खड़े हैं।कोरोना वायरस को हराने के लिए कार्य कर रहे कोरोना वॉरियर्स। उन्होने कहा कि आज देश के 130 करोड़ लोगों को सुरक्षित रखने के लिए ये वॉरियर्स फ्रंट पर युद्ध की भांति कार्य कर रहे हैं, जो सराहनीय है। हम लोग वैश्विक महामारी कोरोना के चलते लॉक डाउन में अपने घर सुरक्षित है तो इन्ही सभी योद्धाओं का देन हैं जो अपना व घर परिवार की चिंता किये बिना बाहर हमारी सेवा कार्य मे लगे हैं। नरेश बंसल ने कहा की इस कठिन समय में अपनी सेवा देने वाले डॉक्टर व नर्स, सफाई कर्मचारी,पुलिस,कर्मचारी-अधिकारी, बैंक व पोस्ट ऑफिस समेत अन्य कर्मचारियों, पत्रकार व मीडियाकर्मी का धन्यवाद। सेवा कार्य में लगे कोरोना योद्धाओं को उन्होंने धन्यवाद कहा। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत ने भी सभी को कोरोना वॉरियर्स अभिनंदन एवं धन्यवाद करने को कहा है| बंसल ने कहा कि मैं उन सभी कोरोना वॉरियर्स के योगदान, साहस और सेवा के लिए उनका हृदय से अभिनंदन करता हूं।