Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड में कोरोनावायरस तेजी से अपने पांव पसार रहा है। प्रदेश में कोरोना के अब तक 37 पॉजिटिव केसों की पुष्टि हो गई है जिसके बाद प्रशासन और अधिक सख्त हो गया है। अल्मोड़ा जिले ने भी कोरोना से लड़ने के लिए पूरी तैयारी कर ली। अल्मोड़ा जिले के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया (IAS NITIN SINGH BHADAURIA) ने कोरोना संक्रमण को मद्देनजर अल्मोड़ा के उन इलाकों में एटीएम वैन की सुविधा लोगों को प्रदान की है, जो इलाके सील हो रखे हैं। ऐसे हालात में कैश की किल्लत आना एक बड़ी ही साधारण सी बात है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने रानीखेत स्थित सील मोहल्ले- कुरेशीयन मोहल्ला, सुदामापुरी व लोअर खड़ी बाजार में एटीएम वैन की सुविधा लोगों को प्रदान की है। एटीएम वैन पहल की शुरुआत करने वाले डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने इस बारे में खआस बातें बताई।