Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के पहाड़ों में रहने वाले लड़के नौकरी की तलाश में विदेशों में चले जाते हैं लेकिन वहां कैसी जिंदगी जी रहे हैं इस बात पर गौर करना बेहद जरूरी है। अभी-अभी उत्तराखंड के समाजसेवी रोशन रतूड़ी के द्वारा एक दुखद जानकारी मिली है। टिहरी गढ़वाल की जौनपुर पट्टी के सेमवाल गांव के रहने वाले कमलेश भट्ट नाम के युवक की अबू धाबी में मौत हो गई। समाजसेवी रोशन रतूड़ी का कहना है कि वह कमलेश भट्ट के मौत के कारणों का पता लगा रहे हैं। इसके अलावा रोशन रतूड़ी ने जानकारी दी है कि कमलेश भट्ट का एक छोटा भाई है और वह बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। कमलेश भट्ट आबू धाबी नेशनल होटल नाम की कंपनी में काम करते थे और उनकी कल ही वहां पर मौत हुई है। कमलेश के पिता का नाम हरी प्रसाद है। कमलेश लगभग 25 साल का था और वो लगभग 3 साल से वहां आबूधाबी काम कर रह रहा था। कमलेश साल भर में घर आता था, पिछले साल वो मई में अपनी बहन की शादी में 15 दिन की छुट्टी में घर आया था। आगे पढ़िए