पहाड़ में हर गांव के लिए परेशानी बन गए बंदर, घर में घुसकर महिला पर किया हमला

अल्मोड़ा में बंदरों ने घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। महिला को समय पर इलाज नहीं मिलता तो उसकी जान पर बन आती...आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Almora News: Terror of monkeys in almora
Image: Terror of monkeys in almora

अल्मोड़ा: पलायन से खाली होते पहाड़ में बंदर आतंक का सबब बन गए हैं। खाली-घर गांवों में बंदरों का आतंक चरम पर है। बंदर लोगों के घरों में घुसकर उन पर हमला कर रहे हैं। कुछ महीने पहले हरिद्वार में बंदरों के हमले में एक युवती की मौत हो गई थी। बंदरों के हमले का ताजा मामला अल्मोड़ा शहर का है। जहां बंदर ने एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बांसभीड़ा इलाके की है। जहां 60 वर्षीय राधा कांडपाल घर के बाहर बैठी थीं। तभी बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। ये सब इतनी तेजी से हुआ कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया। बंदर ने महिला के सिर और हाथ में काट कर उन्हें घायल कर दिया। परिजन लहूलुहान महिला को तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां समय पर इलाज मिलने से महिला की जान बच गई।

  • हर गांव की परेशानी

    Terror of monkeys in almora
    Pic: 1/ 2
    Image: Terror of monkeys in almora

    ये घटना अल्मोड़ा की जरूर है, लेकिन समस्या पहाड़ के हर जिले की है। बंदर खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। घर का सामान उठाकर फेंक देते हैं और तो और लोगों पर हमला भी करने लगे हैं।

  • कसे मिलेगी राहत

    Terror of monkeys in almora
    Pic: 2/ 2
    Image: Terror of monkeys in almora

    पिथौरागढ़ में तो आईटीबीपी के जवान भी बंदरों से आजिज आ गए हैं। बंदरों को भगाने के लिए जवान भालू की ड्रेस पहनकर घूम रहे हैं। लोग वन विभाग से शिकायत कर-कर के थक गए, लेकिन बंदरों का आंतक रोकने के लिए वन विभाग अब तक कोई कारगर समाधान नहीं निकाल पाया है।