Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में एक नव दंपत्ति के आत्महत्या का मामला सामने आया है। बता दें कि कोरोना के डर से नव विवाहित जोड़े ने आत्महत्या के रास्ते को चुना। उत्तराखंड में कोरोना का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक 42 कोरोना पॉज़िटिव केसों की पुष्टि होने के बाद राज्य में लोगों के बीच डर बैठ गया है। इसी दुर्गम परिस्थितियों के बीच देहरादून के सहसपुर क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। बता दें कि सहसपुर थाने के अंतर्गत आने वाले टिप्पर पुर गांव में एक नव विवाहित जोड़े ने जंगल में जाकर फांसी लगाकर जान दे दी। युवक कुछ दिनों पहले ही अपने गांव वापस लौटा था। बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने से पहले उन दोनों ने ग्राम प्रधान को अपने परिजनों के नाम सन्देश व्हाट्सएप भी किया था। आगे पढ़िए पूरी खबर