मैटरहॉर्न पर्वत पर रोशन हुआ तिरंगा, कोरोना के खिलाफ भारत की जंग को दुनिया का सलाम

ऊपर जो तस्वीर आप देख रहे हैं, वो स्विटजरलैंड के मैटहॉर्न आल्प्स पर्वत की है। जिस पर वैज्ञानिक तकनीक की मदद से भारत के राष्ट्रीय ध्वज का प्रदर्शन किया गया।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
INDIAN TRICOLOR ON MATTERHORN MOUNTAIN: INDIAN TRICOLOR ON MATTERHORN MOUNTAIN
Image: INDIAN TRICOLOR ON MATTERHORN MOUNTAIN

देहरादून: कोरोना के खिलाफ लड़ रहे भारत की कोशिशों को दुनियाभर में सराहा जा रहा है। सरकार के साथ-साथ आम जनता भी इस लड़ाई में पूरा सहयोग दे रही है। स्विटजरलैंड ने भी भारत की कोशिशों को सराहा और इस सराहना के तौर पर एक खूबसूरत तस्वीर भी जारी की। ऊपर जो तस्वीर आप देख रहे हैं, वो स्विटजरलैंड के मैटहॉर्न पहाड़ की है। जिस पर वैज्ञानिक तकनीक की मदद से भारत के राष्ट्रीय ध्वज का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एल्प्स चोटी तिरंगे के रंगों से रौशन नजर आया। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी रौशनी से बने इस तिरंगे की सराहना की। कोरोना एक विश्वव्यापी संकट बन गया है, ये तो आप जानते ही हैं। भारत और स्विटजरलैंड समेत दुनिया के 200 से ज्यादा देश कोरोना से प्रभावित हैं, इसे हराने की कोशिशों में जुटे हैं। संकट के समय में देश एक-दूसरे की मदद भी कर रहे हैं। दूसरे देशों के प्रयासों को सराह रहे हैं।

यह भी पढ़ें - वाह..उत्तराखंड में इंटरनेशनल एयरपोर्ट? जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा से जुड़ेगी देवभूमि
स्विट्जरलैंड ने भी एक सकारात्मक गतिविधि के जरिए भारत में कोरोना महामारी के रोकथाम के प्रयासों की तारीफ की। इसी कड़ी में स्विटजरलैंड के मैटरहॉर्न पहाड़ की तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को स्विट्जरलैंड में भारतीय दूतावास ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। साथ ही लिखा 'मैटरहॉर्न पर्वत पर भारत का तिरंगा: स्विट्जरलैंड के जर्मेट में स्थित मैटरहॉर्न पर्वत पर 1000 मीटर से अधिक आकार का भारतीय तिरंगा। यह COVID-19 के खिलाफ लड़ाई में सभी भारतीयों की एकजुटता व्यक्त करने के लिए है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस तस्वीर को रीट्वीट करते हुए लिखा 'दुनिया COVID-19 से एक साथ लड़ रही है। मानवता निश्चित रूप से इस महामारी को दूर करेगी।' कोरोना के खिलाफ भारत द्वारा उठाए गए कदमों को विश्वस्तर पर सराहा जा रहा है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी भारत द्वारा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात को मंजूरी दिए जाने के बाद भारतीयों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ कर चुके हैं।