Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: लॉकडाउन में इस समय मनुष्य घरों में कैद हो रखे हैं और सड़कों पर खुले आम जानवर घूमते नजर आ रहे हैं। मगर इनमें से कई जानवर हिंसात्मक रूप भी धारण रहे हैं। बता दें कि सड़कों पर मनुष्यों की आवाजाही कम होने के बाद गुलदार मानव बस्तियों में भी बेखौफ घुमते नजर आ रहे हैं। अभी कुछ ही दिनों पहले ऋषिकेश के एक स्कूल में गुलदार ने चौकीदार के ऊपर हमला करदिया था जिससे वो गम्भीर रूप से घायल हो गया था। हाल ही में गंगोलीहाट से भी गुलदार के हमले की खबर आई है। बता दें कि पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट से 15 किमी की दूरी पर स्थित भूलीगांव में गुलदार ने एक युवक के ऊपर जानलेवा हमला करदिया। सूत्रों के अनुसार राजेन्द्र सिंह भूलीगांव का निवासी है। भरी दोपहरी में वह किसी काम से जा रहा था कि तभी झाड़ियों में घात लगाए गुलदार ने राजेंद्र सिंह के ऊपर हमला कर दिया।