Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
ऋषिकेश: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार ऋषिकेश के गंगा तट पर किया गया। हालांकि इस दौरान योगी आदित्यनाथ मौजूद नहीं रहे लेकिन बड़े बेटे मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने पिता को मुखाग्नि दी। सुबह 9:10 पर स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर ऋषिकेश के गंगा तट पर लाया गया। प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार की तैयारियां पहले ही कर दी गई थी। स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर सोमवार को पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव पहुंचा। दिल्ली के एम्स अस्पताल से एंबुलेंस के जरिए पार्थिव शरीर को गांव तक लाया गया था। आपको बता दें कि सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में सोमवार की सुबह 10:44 पर अंतिम सांस ली। स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में रेंज अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त थे। वह करीब 3 महीने से बीमार चल रहे थे। उनके चार बेटे और तीन पुत्रियां हैं। सबसे बड़ा बेटा मानवेंद्र सिंह है जबकि दूसरे नंबर पर योगी आदित्यनाथ है। उसके अलावा उनके तीसरे बेटे शैलेंद्र मोहन भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर सेवारत है और चौथा पुत्र महेंद्र बिष्ट पत्रकारिता में है।