उत्तराखंड: फूलचट्टी घाट पर पंच तत्व में विलीन हुए CM योगी के पिता..देखिए भावुक तस्वीरें

इस दौरान योगी आदित्यनाथ मौजूद नहीं रहे लेकिन बड़े बेटे मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने पिता को मुखाग्नि दी। देखिए तस्वीरें
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
anand singh bisht: CM yogi father crimination at rishikesh pics
Image: CM yogi father crimination at rishikesh pics

पौड़ी गढ़वाल: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार ऋषिकेश के गंगा तट पर किया गया। हालांकि इस दौरान योगी आदित्यनाथ मौजूद नहीं रहे लेकिन बड़े बेटे मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने पिता को मुखाग्नि दी। सुबह 9:10 पर स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर ऋषिकेश के गंगा तट पर लाया गया। प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार की तैयारियां पहले ही कर दी गई थी। मोक्षदायिनी माँ गंगा एवम हिंवल नदी के संगमतट पर स्थित फूलचट्टी घाट पर आज उनका अंतिम संस्कार विधिवत मन्त्रोच्चारण के साथ किया गया। कल सोमवार साय उनका पार्थिव शरीर को विशेष एम्बुलेंस द्वारा दिल्ली एम्स से उनके निवास स्थान पंचूर लाया गया था, जँहा आज सुबह उनके अंतिम दर्शन के बाद प्रातः आठ बजे उनकी शव यात्रा प्रारंभ हुई। फूलचट्टी स्थित शवदाह गृह में आज सुबह दस बजे योगगुरू स्वामी रामदेव के द्वारा मन्त्रोच्चारण के साथ उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ सम्पन हो गया।

  • पंचूर गांव में अंतिम दर्शन

    CM yogi father crimination at rishikesh pics
    Pic: 1/ 4
    Image: CM yogi father crimination at rishikesh pics

    स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर सोमवार को पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव पहुंचा। दिल्ली के एम्स अस्पताल से एंबुलेंस के जरिए पार्थिव शरीर को गांव तक लाया गया था।

  • देखिए भावुक तस्वीर

    CM yogi father crimination at rishikesh pics
    Pic: 2/ 4
    Image: CM yogi father crimination at rishikesh pics

    आपको बता दें कि सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में सोमवार की सुबह 10:44 पर अंतिम सांस ली।

  • पंचतत्व में हुए विलीन

    CM yogi father crimination at rishikesh pics
    Pic: 3/ 4
    Image: CM yogi father crimination at rishikesh pics

    स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में रेंज अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त थे। वह करीब 3 महीने से बीमार चल रहे थे।

  • अलविदा..आनंद सिंह बिष्ट

    CM yogi father crimination at rishikesh pics
    Pic: 4/ 4
    Image: CM yogi father crimination at rishikesh pics

    उनके चार बेटे और तीन पुत्रियां हैं। सबसे बड़ा बेटा मानवेंद्र सिंह है जबकि दूसरे नंबर पर योगी आदित्यनाथ है। उसके अलावा उनके तीसरे बेटे शैलेंद्र मोहन भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर सेवारत है और चौथा पुत्र महेंद्र बिष्ट पत्रकारिता में है।