Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक राहत भरी खबर अल्मोड़ा जिले से आई है। अपना अल्मोड़ा कोरोना को मात देने में सफल रहा है। यहां कोरोना पॉजिटिव मिला मरीज अब ठीक हो चुका है। मरीज के ठीक होने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज कर दिया गया। उसे 14 दिन तक होम क्वारेंटीन रहना होगा। मरीज के ठीक होने के साथ ही अल्मोड़ा जिला प्रदेश के उन दो जिलों में शामिल हो गया है, जो कि कोरोना को हराने में सफल रहे। अल्मोड़ा से पहले पौड़ी जिले में भी कोरोना का एक पॉजिटिव मरीज मिला था, लेकिन प्रशासन की सतर्कता के चलते यहां कोरोना संक्रमण के केस बढ़े नहीं। बाद में पौड़ी को देश के उन जिलों की लिस्ट में जगह मिली, जिन्होंने कोरोना को मात दी। इस लिस्ट में अब अल्मोड़ा भी शामिल हो गया है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से लौटे जमाती में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।