Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड का सीमांत जिला पिथौरागढ़...यहां लोगों की आवाजाही रोकने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। नेपाल से घुसपैठियों के आने का खतरा बना हुआ है, साथ ही उत्तराखंड में रह रहे नेपाली नागरिक भी लॉकडाउन का उल्लंघन कर अपने देश भागने की फिराक में हैं। यहां एसएसबी ने ऐसे ही 13 नेपाली नागरिकों को पकड़ा है। ये लोग काली नदी पार कर नेपाल भागने की फिराक में थे। इसके लिए नेपाली नागरिकों ने तगड़ी प्लानिंग की थी। नदी पार करने के लिए उन्होंने टायर ट्यूब का जुगाड़ किया, जिसे बोट की शक्ल दी गई। सोमवार को सब सेट होने के बाद सभी लोग टायर ट्यूब के सहारे नदी पार कर रहे थे, लेकिन तभी एसएसबी के जवान मौके पर पहुंच गए और सारी प्लानिंग की हवा निकाल दी।