Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सन साठ से जनसंघ से जुड़े मोहन लाल बौठियाल (Mohan Lal Baunthiyal) को आज यकीन नहीं हुआ कि उन्हें पीएमओ से फोन आया और प्रधानमंत्री बात कर रहे हैं। उनकी कुशल छेम पूछ रहे और उनके योगदान को याद कर रहे है। सुबह 8 बजकर 26 मिनट पर जब वे अपने गाँव एता में अपने गेंहू के खेतों की तरफ घूमने गए थे तभी ये फोन आया जिसमे उनसे पूछा गया क्या मोहन जी बोल रहे है। उन्हें ये बताया गया कि प्रधानमंत्री बात करेंगे। फिर प्रधानमंत्री ने लगभग तीन मिनिट बात की। प्रधानमंत्री ने बताया कि आज उन्होंने जनसंघ से जुड़े अपने पुराने लोगो से बात की इसी क्रम में आप से बात कर रहे है। ये समय संकट का है इसलिए वे सभी से बात कर रहे है साथ ही दोनों ने अपनी बद्रीनाथ व श्रीनगर गढ़वाल की मुलाकातों को याद किया। मोहन लाल बौठियाल ने कहा कि ये किसी कार्यकर्ता के लिए बहुत बड़ा सम्मान है कि जब देश का प्रधानमंत्री स्वयं फोन करके उनका हालचाल पूछता है और पीएम मोदी की यही खूबी उन्हें जननायक बनाती है।