अल्मोड़ा जिले से कानूनगो (Kanungo Shankar Giri) एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो आपको भीतर तक हिलाकर रख देगा। आप प्रशासन की जो छवि मन में बनाए हुए हैं, उसे लेकर दोबारा सोचने पर मजबूर हो जाएंगे...
-
अनुष्का
-
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Attack on youth in almora Kanungo Shankar Giri
अल्मोड़ा: कोरोना को हराने के लिए पुलिस और प्रशासन मुस्तैदी से जुटे हैं। जरूरतमंदों की मदद भी कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की सराहनीय कोशिशों की खबरें आप भी पढ़ चुके होंगे, तस्वीरें भी देखी होंगी, पर अल्मोड़ा जिले से एक ऐसी खबर आई है, जो आपको भीतर तक हिलाकर रख देगी। आप प्रशासन की जो छवि मन में बनाए हुए हैं, उसे लेकर दोबारा सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। खबर स्याल्दे के तिमली गांव की है। आरोप है कि यहां एक मजदूर लड़के को स्याल्दे के कानूनगो (Kanungo Shankar Giri) ने इतना मारा कि वो मौके पर ही बेहोश हो गया। लड़के की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। घटना का वीडियो वायरल हो गया है। इस बारे में एसडीएम ने सफाई भी दी है। एसडीएम साहब क्या कह रहे हैं, उससे पहले आपको घटना के बारे में बताते हैं। आगे वीडियो भी देखिए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 9 जिलों को लॉकडाउन से बड़ी राहत, 10 प्वॉइंट में जानिए क्या क्या छूट मिलेगी
घटना पिछले हफ्ते शुक्रवार की बताई जा रही है। स्याल्दे के तिमली गांव में एक लड़का रोजी-रोटी के लिए मजदूरी करता है। वो इलाके में घोड़े चलाता है, ताकि अपना और परिवार का पेट भर सके। कल ये लड़का लॉकडाउन के दौरान घर से निकला ही था कि तभी सुबह साढ़े ग्यारह बजे कानूनगो शंकर गिरी ने लड़के को पकड़ लिया। आरोप है कि कानूनगो ने लड़के को लॉकडाउन में घर से बाहर निकलने पर इतना मारा कि वो जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। बाद में उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। लॉकडाउन में कानूनगो जिस पर चाहें उस पर अपनी भड़ास निकालते हैं, पर मामले दबा दिए जाते हैं। कानूनगो पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे हैं। इस बारे में हमने एसडीएम से बात की तो उन्होंने भी माना कि वीडियो में दिख रहा शख्स कानूनगो शंकर गिरी हैं। आगे देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें - पहाड़ के युवा की दिल्ली से अपील..‘हमें घर भेज दीजिए, हम यहां भूख से मर जाएंगे’.. देखिए वीडियो
एसडीएम ने ये भी कहा कि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि कानूनगो (Kanungo Shankar Giri) ने ही युवक के साथ मारपीट की है। एसडीएम ने कहा कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मामला गंभीर है, हमें शिकायत भी मिल चुकी है। जांच समिति बना दी गई है, जो कि मामले की जांच कर रही है।