Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: लॉकडाउन के बावजूद उत्तराखंड में नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। शराब और अफीम तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन नशे का गंदा धंधा बंद नहीं हो रहा। ताजा मामला देहरादून का है, जहां कैंपटी पुलिस ने हरियाणा के चार अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 728 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी पुलिस का फर्जी पास बनाकर उत्तराखंड पहुंचे थे। युवकों ने टिहरी और उत्तरकाशी में अफीम बेचने की योजना बनाई थी। सोचा था लॉकडाउन के दौरान अफीम की मनमानी कीमत वसूलेंगे, पर सारे मंसूबों पर पानी फिर गया। युवकों ने प्लानिंग तो तगड़ी की थी, लेकिन पुलिस के सामने सारी प्लानिंग धरी की धरी रह गई। विकासनगर से नैनबाग होते हुए जब तस्कर मरोड़ा पहुंचे तो पुलिस ने गाड़ी को चेकिंग के लिए रोक लिया।