उत्तराखंड: गंगोत्री धाम में पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिये गए। इसके बाद गंगोत्री धाम में सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी के नाम से पूजा की गई।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Gangotri Dham: Gangotri dham kapat opening Prayer in the name of PM Modi
Image: Gangotri dham kapat opening Prayer in the name of PM Modi

उत्तरकाशी: अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आज समयानुसार गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। वैदिक मंत्रों के उच्चारण और गंगा मां के पूजन के पश्चात रविवार यानी कि आज दोपहर 12:36 पर गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। बता दें कि लॉकडाउन के कारण इस साल गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के दौरान मंदिर समिति के सदस्यों के अलावा कोई और मौजूद नहीं था। हर साल की तरह इस साल भी कई श्रद्धालुओं के अंदर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के दौरान अपनी पहली पूजा मां गंगा को देने की इच्छा थी मगर कोरोना के चलते हो रखे लॉकडाउन के कारण इस साल किसी भी श्रद्धालु को वहां उपस्थित रहने की अनुमति नहीं दी गयी। इस साल गंगोत्री धाम में की गई पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस अक्षय तृतीया के महापर्व और गंगोत्री के कपाट खोलने के अवसर पर मंदिर समिति को 1100 रुपये दक्षिणा में दिए। जिस के बाद गंगोत्री धाम में सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी के नाम से पूजा की गई।

यह भी पढ़ें - बाबा केदारनाथ की डोली के दर्शन कीजिए.. कैलाश चले भोलेनाथ.. देखिए वीडियो
गंगोत्री धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा भेजी गई 1100 कि दक्षिणा भटवाड़ी एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी ने मंदिर समिति को सौंपी। प्रधानमंत्री ने यह दक्षिणा भेज के मां गंगा के प्रति अपनी आस्था का प्रदर्शन किया है। सुरेश सेमवाल ने ये भी बताया कि इस विकट परिस्थिति से लड़ने के लिए और कोरोना जैसे जानलेवा वायरस से जीतने के लिए उन्होंने मां गंगा से प्रार्थना की है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गंगा मां की पहली पूजा की है। लॉकडाउन के चलते गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट पुलिस प्रशासन की निगरानी में खोले गए। वहां केवल 21 पुरोहित मौजूद थे जिनके सानिध्य में यह शुभ कार्य सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी सभी श्रद्धालुओं को गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खुलने की शुभकामनाएं दी हैं और साथ ही लोगों से अपील करी है कि सोशल डिस्टनसिंग का पालन करें और घर पर ही रहें। हर साल लोग बड़े ही मन से गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने का इंतजार करते हैं मगर इस साल उन्होंने लॉकडाउन के चलते निर्देशों का पालन किया। मां गंगा से हमारी यही प्रार्थना है जल्द ही इस वायरस से विश्व को मुक्ति मिले।