अल्मोड़ा: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले सीआरपीएफ जवान ने महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र गढ़चिरौली के लाहिरी सीआरपीएफ कैम्प के अंदर खुद को गोली मार के आत्महत्या कर ली है। उनके आत्महत्या करने के बाद से ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक जवान के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। अल्मोड़ा निवासी दीपक कुमार (Deepak Kumar, Almora) सीआरपीएफ में तैनात थे। 2014 में केंद्रीय रिजर्व बल में भर्ती हुए दीपक कुमार पिछले कुछ सालों से महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित इलाके गढ़चिरौली में ड्यूटी पर तैनात थे। उन्होंने हाल ही में लाहिरी सीआरपीएफ कैंप में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान दीपक कुमार का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे पढ़िए