Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: हैलो शर्मा जी...नमस्कार, मैं नरेंद्र मोदी बोल रहा हूं’। मोबाइल फोन पर कान लगाए पूरन शर्मा के कानों में जब ये आवाज गूंजी तो एक पल को उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। उन्हें लगा कि आवाज तो पीएम मोदी की ही है, लेकिन भला वो अचानक उन्हें क्यों फोन करेंगे। पर जैसे-जैसे बातें आगे बढ़ी, पूरन शर्मा के चेहरे पर छाए असमंजस के भाव मुस्कान में बदलने लगे। इन दिनों पीएम नरेंद्र मोदी देशभर के वरिष्ठ नागरिकों की खैर-खबर पूछ रहे हैं। देश के कोने-कोने में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से ताजा हाल के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं। उन्होंने हल्द्वानी के रहने वाले पूरन चंद्र शर्मा को भी फोन किया और उनका हालचाल पूछा। बातों-बातों में बाल मिठाई का जिक्र भी निकल आया। पीएम नरेंद्र मोदी ने अल्मोड़ा की यादें ताजा करते हुए कहा कि उन्हें अल्मोड़ा की बाल मिठाई बहुत याद आती है। इस पर पूरन चंद्र शर्मा ने उन्हें अल्मोड़ा आने का निमंत्रण दिया। पूरन चंद्र शर्मा हल्द्वानी के देवलचौड़ में रहते हैं। उम्र है 74 साल।