दुखद: बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का निधन..मुंबई में ली आखिरी सांस

ऋषि कपूर (Rishi kapoor) ल्यूकेमिया नामक बीमारी से पिछले 2 साल से लड़ रहे थे। अस्पताल ने उनके लिए आखिरी दम तक कोशिश की।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Rishi Kapoor: Rishi kapoor passed away in mumbai
Image: Rishi kapoor passed away in mumbai

देहरादून: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi kapoor) का निधन हो गया है। वह सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में एडमिट थे। 67 साल के एक्टर ऋषि कपूर का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया है। कल अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। इस बात की जानकारी अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट करके दुःख जताया है। और कहा कि हमें इस घटना से बहुत दुःख हैं। मैं बुरी तरह से टूट गया हूं ऋषि कपूर का आज निधन हो गया है । कपूर परिवार की ओर से ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने भी निधन की जानकारी दी. ऋषि कपूर को बुधवार उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार रात को ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान अस्पताल में ऋषि की पत्नी नीतू सिंह, भाई रणधीर कपूर समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें - ऋषिकेश की खूबसूरती के कायल थे इरफान, घंटों तक गंगा के घाट पर अकेले बैठते थे
ऋषि कपूर (Rishi kapoor) ल्यूकेमिया नामक बीमारी से पिछले 2 साल से लड़ रहे थे। अस्पताल ने उनके लिए आखिरी दम तक कोशिश की। पिछले साल वो जब विदेश से इलाज करवाकर वापस आए थे, तो काफी खुश थे और हर किसी से मिलना चाहते थे. लेकिन ये बीमारी दूर नहीं जा सकी।