4 मई से 17 मई तक पूरे देश में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इस दौरान ग्रीन जोन और ऑरेंज जॉन को थोड़ी राहत मिलेगी।
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: LOCKDOWN INCREASE IN ALL OVER INDIA till 17 may
देहरादून: आज की सबसे बड़ी खबर यह है कि देश में 2 हफ्ते के लिए लोग डाउन बढ़ा दिया गया है। जी हां 4 मई से 17 मई तक पूरे देश में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इस दौरान ग्रीन जोन और ऑरेंज जॉन को थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन रेड जोन में कोई भी राहत नहीं मिलेगी। सरकार द्वारा लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश दिया गया है। 17 मई तक रेड जोन वाले इलाकों को लॉक डाउन से राहत नहीं मिलेगी। स्कूल, कॉलेज, मॉल, शॉपिंग कंपलेक्स, जिम, सिनेमा हॉल, होटल बंद रहेंगे। रेल और हवाई सेवा भी बंद रहेंगी। खबर है कि ग्रीन जोन और ऑरेंज तो उनको थोड़ी सी राहत दी जाएगी लेकिन वहां भी नियमों का पालन करना होगा। बताया जा रहा है कि ग्रीन जोन में 50 फ़ीसदी बसें चलेंगी।
रेड जोन इन इलाकों में सीमित राहत दी जा सकती है। सरकार अब किराने के सामान और किराने की दुकानों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही खाने-पीने की वस्तुओं के अलावा दूसरी जरूरी सेवाओं की अनुमति देने की संभावना तलाश रही है। फिलहाल ग्रीन ज़ोन को छोड़कर दिहाड़ी मजदूरों और घरेलू कामकाज करने वालों की आवाजाही की अनुमति नहीं है। गृह मंत्रालय ने यह ट्वीट भी किया कि “अब तक लॉकडाउन के कारण स्थिति में जबरदस्त फायदा और सुधार हुआ है। इसे देखते हुए ग्रीन जोन इलाकों में लॉकडाउन से कुछ छूट मिलेगी।