Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: आज पहाड़ की बेटी वंदना के लिए हर कोई न्याय मांग रहा है। पहाड़ का हर व्यक्ति आज एक स्वर में पहाड़ की बेटी वंदना के साथ खड़ा है। समाजसेवी रोशन रतूड़ी ने भी वंदना के लिए इंसाफ की मांग की है। महज 22 साल की वंदना अपने पीछे अपनी छोटी सी माह की बेटी को छोड़ कर चली गई। बता दें कि टिहरी जिले के घनसाली क्षेत्र में वंदना का शव उसके ससुराल में पंखे से लटका हुआ मिला था। वंदना के मायके पक्ष ने उसके ससुराल वालों के ऊपर हत्या का आरोप लगाया था। राजस्व पुलिस की पड़ताल अब भी जारी है। वंदना के पिता ने पुलिस को बताया था कि उसके ससुराल वाले उनकी बेटी साथ मार-पीट किया करते थे और दहेज की मांग करते थे। घरेलू हिंसा की शिकार रही वंदना के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने उसके ससुराल वालों के ऊपर मुकदमा दर्ज करके उनको गिरफ्तार कर लिया था।