उत्तराखंड के लिए दुखद खबर, बॉर्डर पर दो जवानों के शहीद होने की सूचना

जागरण की खबर के मुताबिक भारतीय सेना की कुमाऊं रेजीमेंट के दो जवान हवलदार गोकर्ण सिंह और नायक शंकर शहीद हुए हैं।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Uttarakhand Shaheed: gokarn singh and nayak shankar of Uttarakhand martyr on front
Image: gokarn singh and nayak shankar of Uttarakhand martyr on front

देहरादून: उत्तराखंड के लिए आज एक दुखद खबर सामने आ रही है। पाक महीना कहे जाने वाले रमजान में भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर से सीमा पर गोलाबारी हो गई और इसमें भारतीय सेना के 2 जवान शहीद हो गए। इसके अलावा दो और जवानों के साथ साथ 3 लोगों को गंभीर चोट आई है। दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक भारतीय सेना की कुमाऊं रेजीमेंट के दो जवान हवलदार गोकर्ण सिंह और नायक शंकर शहीद हुए हैं। दोनों ही जवान पिथौरागढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इसके अलावा जो जवान घायल हुए हैं, वो भी सभी के सभी कुमाऊं रेजिमेंट से संबंधित बताए जा रहे हैं। हालांकि सैन्य प्रवक्ता ने जवानों के शहीद होने की पुष्टि अब तक नहीं की है। बताया जा रहा है कश्मीर के हाजीपीर सेक्टर में पाकिस्तान ने गोलाबारी की लिस्ट ऑफ जवाब में भारतीय सेना ने भी कड़ा जवाब दिया। इस गोलाबारी में है 2 जवानों के शहीद होने की खबर है। आपको बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तान की तरफ से नापाक साजिश की गई थी और उत्तराखंड के दो जवान शहीद हुए थे। दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक इस वक्त हुए हमले में जो जवान शहीद हुए हैं वह सभी के सभी कुमाऊँ रेजीमेंट से संबंधित है।