गढ़वाल: पंखे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, चंबा ब्लॉक में मचा हड़कंप

कमरे में पत्नी दुपट्टे से पंखे पर लड़की हुई थी। हैरानी की बात यह है कि महिला की डेढ़ साल की बच्ची भी उसी कमरे में बिस्तर पर थी।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Tehri Garhwal: Tehri garhwal women found dead in room
Image: Tehri garhwal women found dead in room

टिहरी गढ़वाल: बड़ा सवाल ये है कि आखिर अंजलि ने खुदकुशी की या इसके पीछे कोई और वजह है? शादी को अभी 3 साल हुए थे, घर में डेढ़ साल की एक बच्ची थी...ऐसा क्या हुआ कि अंजली ने खुदकुशी कर दी? टिहरी गढ़वाल जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के टिहरी जिले के चंबा ब्लॉक के मल्ली गांव में एक विवाहिता की लाश पंखे के सहारे लड़की मिली है। मृतक महिला की एक डेढ़ साल की बेटी भी बताई जा रही है। अमर उजाला की खबर के मुताबिक महिला का पति गिरीश तिवारी एक फर्नीचर की दुकान में काम करता है। मृतिका का नाम अंजली था। मृतका के पति ने बताया कि जब वह दुकान बढ़ाने के बाद घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। मृतका के पति ने कुछ और भी बातें बताई हैं, जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: लॉकडाउन में 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप, घर से उठाकर ले गए दरिंदे
मृतका के पति गिरीश का कहना है कि उसने बार-बार आवाज लगाई लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उसने अपने भाई के साथ मिलकर दरवाजे की जाली काटी और अंदर से कुंडी खोली। जब वह कमरे में अंदर दाखिल हुए तो हैरान रह गए क्योंकि कमरे में पत्नी दुपट्टे से पंखे पर लड़की हुई थी। हैरानी की बात यह है कि महिला की डेढ़ साल की बच्ची भी उसी कमरे में बिस्तर पर थी। पति और उसके भाई ने अंजलि को नीचे उतारा और अस्पताल ले गए लेकिन वहां डॉक्टरों ने अंजलि को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अंजली और गिरीश का विवाह साल 2017 में हुआ था। इस मामले में मृतका के पिता की ओर से या मायके पक्ष की ओर से अभी तक कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल देखना है कि इस मामले में पुलिस की जांच आगे क्या कहती है।