Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड का टिहरी जिला। यहां के चंबा ब्लॉक में एक 24 साल की युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। मरने वाली युवती का नाम अंजली तिवारी था। अंजली की शादी हो चुकी थी। वो चंबा ब्लॉक के देवली मल्ली गांव में पति गिरीश तिवारी के साथ रहती थी। गिरीश चंबा में एक फर्नीचर की दुकान में काम करता है। बीते दिन गिरीश दुकान पर गया हुआ था। दुकान बंद करने के बाद वो घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। गिरीश ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन कमरे से कोई आवाज नहीं आई। घबराए हुए गिरीश ने अपने भाई को सूचना दी। दोनों ने दरवाजे की जाली काट कर कमरे की कुंडी खोली, लेकिन अंदर का नजारा देख उनकी चीख निकल गई। कमरे में अंजली की लाश के दुपट्टे के सहारे पंखे के कुंडे से लटकी थी। पास ही बिस्तर पर अंजली की डेढ़ साल की बेटी सोई हुई थी।