मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल लॉकडाउन के दौरान अपने फैंस के लिए लगातार कुछ ना कुछ नया लेकर आ रहे हैं। यू-ट्यूब पर उनका गाया जौनसारी गीत ‘ओ साथी’ खूब धूम मचा रहा है। इसका हिंदी वर्जन आप पहले भी सुन चुके होंगे, पर ओरिजनल जौनसारी लोकगीत की बात ही अलग है...
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: jubin nautiyal superhit garhwali song with badshah
देहरादून: मशहूर बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल अपने चाहने वालों के लिए एक खास गीत लेकर आए हैं। कई बॉलीवुड मूवीज के लिए हिट गाने गा चुके जुबिन ने इस बार एमटीवी अनप्लग्ड के जरिए एक जौनसारी गीत को आवाज देकर फैंस का दिल जीत लिया। जौनसारी गीत ‘ओ साथी, ओ साथी...’ में जुबिन के साथ मशहूर रैपर बादशाह की जुगलबंदी देखने लायक है। पहाड़ के इस प्रेमगीत में आपको अपने गांव की खुश्बू मिलेगी, प्यार की मासूमियत का अहसास होगा। वैसे जो लोग जौनसारी नहीं समझ पाते, उनके लिए जुबिन इस पहाड़ी गीत का हिंदी वर्जन भी गा चुके हैं। कुछ समय पहले जुबिन का एक गीत आया था ‘चिट्ठी’। ये गीत मूलरूप से जौनसारी में लिखा गया है। जुबिन ने इसके हिंदी वर्जन को गाया था, अब जुबिन इस पहाड़ी गीत को इसके मूल स्वरूप में पेश कर रहे हैं। यू-ट्यूब पर लांच हुए गीत को लाखों लोगों ने देखा और सराहा। बादशाह का रैप इस गीत को और सुमधुर बनाता है। जुबिन और बादशाह की जुगलबंदी शानदार है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: थल की बाजार से धूम मचाने वाले बीके सामंत का नया गीत लॉन्च..आप भी देखिये
लॉकडाउन के दौरान अगर आप पहाड़ और पहाड़ी गीतों को मिस कर रहे हैं तो समझिए ये गीत आपके लिए ही है। जुबिन मूलरूप से जौनसार के रहने वाले हैं। लॉकडाउन के दौरान भी जुबिन अपने फैंस के लिए लगातार कुछ ना कुछ नया लेकर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने अपने चाहने वालों के लिए रूफ टॉप परफॉर्मेंस दी थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया था। यही नहीं जुबिन समाजसेवा के कामों में भी हमेशा आगे रहे हैं, उनका यही जुदा अंदाज उनके फैंस का दिल जीत लेता है। चलिए अब आपको जुबिन और बादशाह की जुगलबंदी से सजा जौनसारी गीत ‘ओ साथी, ओ साथी’ दिखाते हैं। हमें ये बहुत पसंद आया, उम्मीद है आपको भी जरूर पसंद आएगा...देखें वीडियो