टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल रहा है। लोगों को भले ही गर्मी से राहत मिल रही हो लेकिन ये मौसम कई मायनों में नुकसानदेह भी साबित हो रहा है। कहीं आंधी से और ओलावृष्टि से फसलें खराब हो रही हैं तो कहीं तूफान के चलते हाहाकार मच रहा है। ऐसा ही कुछ टिहरी झील (Tehri lake) में हुआ है जहां तूफान आने की वजह से करीब आधा दर्जन बोट्स पानी में डूब गई। बताया जा रहा है कि टिहरी झील में आधा दर्जन बोट डूबने से उनके इंजन भी खराब हो गए हैं और मालिकों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। एक तरफ टिहरी झील में आजकल पर्यटक नहीं आ रहे और ऊपर से तूफान ने बोट मालिकों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा कर दिया है। बताया जा रहा है तूफान के बाद जब बोट झील में डूबी तो उसके बाद कड़ी मशक्कत करके उन्हें जेल से बाहर निकाला गया। आगे पढ़िए..