गढ़वाल का 15 साल पुराना बद्दी गीत, आज भी इस गीत का जवाब नहीं...आप भी देखिए

गढ़वाली बद्दी गीत...अगर आपने आज तक नहीं सुना है, तो आज सुन ही लीजिए...15 साल पुराना ये गीत आज भी बेमिसाल है...देखिए
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Garhwali Songs: Garhwali baddi song ajay dhoundiyal and deepa rawat
Image: Garhwali baddi song ajay dhoundiyal and deepa rawat

देहरादून: उत्तराखंडी लोकगीतों और लोकनृत्यों की मूल शैली को संजोने के लिए प्रसिद्ध अनिल बिष्ट एंटरटेनमेंट ने हाल ही में गढ़वाल मूल की बद्दी शैली का गीत पेश किया है। इस गढ़वाली गीत को सुर दिए हैं कुमाऊनी लोकगायक अजय ढोण्डियाल और दीपा चौहान ने। अजय ढोडियाल गढ़वाली और कुमाऊनी दोनों बोलियों में गीत गाते हैं। अनिल बिष्ट के निर्देशन में पहले भी वे टी सीरीज और रामा कैसेटस की गढ़वाली और कुमाऊनी फिल्मों और एलबम्स के लिए गीत गा चुके हैं। प्रस्तुत बद्दी गीत भी करीब 15 साल पहले। निर्देशक अनिल बिष्ट ने गढ़वाली फ़िल्म के लिए ही रिकॉर्ड किया था। आपको बता दें कि अनिल बिष्ट का नाम उत्तराखंडी एलबम्स के वीडियो स्वरूप के जन्मदाता के तौर पर जाना जाता है। आगे देखिए वीडियो..

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: थल की बाजार से धूम मचाने वाले बीके सामंत का नया गीत लॉन्च..आप भी देखिये
अनिल बिष्ट ने नरेंद्र सिंह नेगी, प्रीतम भरतवाण, गजेंद्र राणा, हीरा सिंह राणा, ललित मोहन जोशी, नैननाथ रावल आदि कई सुप्रसिद्ध गायकों की वीडियो एलबम्स का निर्देशन भी किया है। अनिल बिष्ट ने कई गढ़वाली गीत भी गाये हैं जो बहुत हिट हुए हैं। उन्हें गढ़वाल में पाबो बाजार बॉय के नाम से भी जाना जाता है। अनिल बिष्ट एक मंझे हुए संगीत निर्देशक भी हैं। उन्होंने कई गढ़वाली और कुमाऊनी एलबम्स और फिल्मों में संगीत भी दिया है। अब देखिए ये गीत

  • Youtube सब्सक्राइब करें: