Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: आज रात 8:00 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को संबोधित करेंगे। ऐसे में एक बार फिर से लॉक डाउन बढ़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। उम्मीद यह भी है कि पीएम मोदी लोग डाउन हटाने को लेकर भी कुछ ऐलान कर सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी और लॉक डाउन बढ़ाने और हटाने को लेकर सुझाव मांगे थे। हालांकि पीएम मोदी ने 15 मई तक सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपने अपने सुझाव देने के लिए कहा है। इस बीच 17 मई को देशभर में लॉक डाउन 3 खत्म हो रहा है और खबर है कि कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने राज्य में लोग डाउन बढ़ाने की मांग भी की है। लॉक डाउन के बीच देशभर के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी ने पांचवीं बार बैठक की। प्रधानमंत्री बनने के बाद से अब तक पीएम मोदी का यह 12वां संबोधन होगा।