उत्तराखंड: दिल्ली से पहाड़ लौटे 1 परिवार के 6 लोग..सभी के सभी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

दिल्ली से लौटे एक ही परिवार के 6 लोगों को आइसोलेट (Almora family isolate) कर दिया गया। इन लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज ब्लॉक में बने आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है...आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Almora family isolate: Almora one Family six members isolate
Image: Almora one Family six members isolate

अल्मोड़ा: लॉकडाउन के तीसरे फेज की शुरुआत के साथ ही दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी उत्तराखंडी वापस लौटने लगे हैं। बाहरी राज्यों से लौट रहे लोगों के साथ उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है। अब पहाड़ी जिलों में भी कोरोना संक्रमण के केस मिलने लगे हैं। ऐसे में सावधानी बरतना जरूरी है। जागरण की खबर के मुताबिक इसी बात को ध्यान में रखते हुए अल्मोड़ा में दिल्ली से आए एक ही परिवार के छह लोगों को आइसोलेट कर दिया गया। इन लोगों को बेस हॉस्पिटल के राजकीय मेडिकल कॉलेज ब्लॉक में बने आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम इनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। बाहर से आने वाले लोग क्वारेंटीन किए जा रहे हैं, लेकिन इस परिवार को आइसोलेट क्यों करना पड़ा, ये भी बताते हैं। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - शर्मनाक! पहाड़ के अस्पतालों में ये हाल है..डिलीवरी के दौरान मां और नवजात बेटी की मौत
दरअसल स्क्रीनिंग के दौरान इन लोगों के शरीर का तापमान ज्यादा पाया गया था। साथ ही इन्हें उल्टी की शिकायत भी थी, जिसके चलते एहतियातन सभी को अल्मोड़ा आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कराया गया। ये लोग दिल्ली से अपने वाहन के जरिए अल्मोड़ा लौट रहे थे। जैसे ही इनकी कार लोधिया बैरियर पर पहुंची, पुलिस ने इन्हें रोक लिया। मौके पर तैनात डॉक्टरों की टीम ने कार में सवार सभी 6 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। टेंपरेचर मानक से ज्यादा मिलने और उल्टी की शिकायत होने पर इन सभी को तुरंत बेस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में आइसोलेट किए गए परिवार के लोग दिल्ली हवालबाग ब्लॉक से अपने गांव जा रहे थे। फिलहाल इन्हें कुछ समय के लिए आइसोलेशन वार्ड में ही रहना होगा।