गुजरात से ट्रेन क्या चली कि उत्तराखंड में अफवाहें भी चल पड़ीं? डॉक्टर देवेश्वर भट्ट ने गुजरात से एक बड़ा संदेश दिया है। देखिए वीडियो
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Dr deveshwar bhatt video massage to uttarakhand
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के कुछ लोग हैं, जो वास्तव में नज़ीर पेश कर रहे हैं। ये हैं डॉक्टर देवेश्वर भट्ट। गुजरात से उत्तराखंड के लोगों को उत्तराखंड भेजने में इनका और इनकी टीम का भी बहुत बड़ा योगदान है। डॉ. देवेश्वर भट्ट पौड़ी गढवाल के निवासी हैं और सूरत में एक कम्पनी के चेयरमैन हैं। साथ ही वे उत्तराखंड समाज सूरत के अध्यक्ष व पूर्व में लायंस डिस्ट्रिक्ट गर्वनर भी रहे हैं। डॉक्टर देवेश्वर भट्ट बीते 15 दिन से उत्तराखंड के लोगों को वापस भेजने की हर संभव कोशिश में जुटे थे। तब जाकर ट्रेन हो पाई और उत्तराखंड के लोगों को मदद मिल सकी। आपको पता होगा कि गुजरात के सूरत से उत्तराखंड के प्रवासियों को ट्रेनों में उत्तराखंड भेजा गया। उत्तराखंड के प्रवासियों को वापस उत्तराखंड भेजने में डॉक्टर देवेश्वर भट्ट ने अहम भूमिका अदा की। लेकिन इस बीच डॉ देवेश्वर भट्ट का एक संदेश आया है। ये एक वीडियो संदेश है जो कि हम आपको भी दिखा रहे हैं। वीडियो संदेश में डॉ देवेश्वर भट्ट कह रहे हैं कि उत्तराखंड सरकार की मदद से ये काम संभव हो पाया। उन्होंने आगे बताया कि कुछ लोग इस बारे में अफवाह चला रहे हैं। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में भी 18 मई से लॉकडाउन का चौथा चरण..लागू हो सकते हैं ये नए नियम
डॉक्टर देवेश्वर का कहना है कि गुजरात से प्रवासी उत्तराखंडयों को उत्तराखंड भेजने का पूरा खर्च उत्तराखंड सरकार द्वारा दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि ‘’लोग अफवाह फैला रहे हैं कि मैंने ये पूरा खर्च दिया है, जबकि ऐसा नहीं है’’। देवेश्वर भट्ट आगे कहते हैं कि वो ये बात साफ कर देना चाहते हैं कि इस कार्य का पूरा खर्च उत्तराखंड सरकार द्वारा दिया गया और उसके बाद ही उत्तराखंड के प्रवासी लोग अपने घर तक पहुंच पाए। डॉक्टर देवेश्वर भट्ट आगे कहते हैं कि किसी भी तरह की अफवाह ना उड़ाएं, इससे उनकी छवि पर असर पड़ रहा है। डॉक्टर देवेश्वर भट्ट ने आगे बताया कि वह भविष्य में भी समाज सेवा से जुड़े हुए यह तमाम कार्य करते रहेंगे।