Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: श्रद्धालु हर वर्ष बाबा बर्फानी के दर्शन करने का इंतजार करते हैं। उनका इंतजार आखिरकार पूरा हुआ। उत्तराखंड के चमोली में बाबा बर्फानी ने अपना पूरा आकार ले लिया है। अधिकांश लोग बाबा बर्फानी से वाकिफ होंगे मगर जो वाकिफ नहीं हैं उनको बता दें कि उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर और भारत-चीन बॉर्डर पर स्थित देश का अंतिम गांव नीति के टिम्मरसैंण (Timmersain ) में हर साल 15 मार्च के बाद बर्फ का 6 फीट ऊंचा प्राकृतिक शिवलिंग अपने-आप बनता है। लोगों की बर्फानी बाबा पर अपार श्रद्धा है और हर साल सैकड़ों की संख्या में भारत-चीन सीमा पर स्थित देश के अंतिम गांव नीति के टिम्मरसैंण में लोग बाबा बर्फानी नामक प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन करने आते हैं। मगर लॉकडाउन के चलते इस साल पर्यटक व श्रद्धालु यहां नहीं पहुंच पा रहे हैं और स्थानीय लोग लगातार बाबा बर्फानी के दर्शन कर रहे हैं और उनकी पूजा कर रहे हैं। बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाला हर एक व्यक्ति आत्ममुग्ध हो जाता है।