मरने वाले युवक का नाम बृजेश सिंह तड़ागी (Brijesh Singh Tadagi) था, वो सिर्फ 26 साल का था। बृजेश दो बहनों का एकलौता भाई था, साथ ही परिवार का लाडला भी। उसका शव एंबुलेंस से गांव लाया जा रहा है....
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Brijesh Singh Tadagi of Champawat drowned in canal in Mumbai
चम्पावत: उत्तराखंड के पहाड़ी जिले चंपावत (Champawat News) से एक दुखद खबर आ रही है। जहां लोहाघाट के रहने वाले एक युवक की मुंबई में डूबने से मौत हो गई। जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक मरने वाले युवक का नाम बृजेश सिंह तड़ागी था, वो सिर्फ 26 साल का था। बृजेश (Brijesh Singh Tadagi) दो बहनों का एकलौता भाई था और परिवार का लाडला भी। लॉकडाउन के चलते बृजेश मुंबई में फंस गया था। घरवाले लॉकडाउन के बाद उसकी शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे, पर एक हादसे ने सबकुछ खत्म कर दिया। जब से बृजेश की मौत की खबर घर पहुंची है, परिजनों में कोहराम मचा है। बृजेश सिंह तड़ागी का परिवार बाराकोट विकासखंड (barakote vikaskhand) के तड़ाग गांव में रहता है। बृजेश मुंबई के बदलापुर स्थित एक होटल में काम करता था। हादसा कैसे हुआ ये भी बताते हैं। सोमवार की दोपहर दो बजे बृजेश और उसका एक दोस्त श्याम सिंह खाना खाने के लिए किसी होटल में जा रहे थे।
यह भी पढ़ें - पहाड़ में बस स्टैंड मिली बुजुर्ग महिला की लाश, झोले में मिले बिस्किट के दो पैकेट
इसी दौरान दोनों गर्मी से राहत पाने के लिए रास्ते में पड़ने वाली नहर में नहाने चले गए, पर किसे पता था ये लापरवाही बृजेश की जान ले लेगी। नहाने के दौरान बृजेश (Brijesh Singh Tadagi) का पांव फिसल गया, वो नहर में डूबने लगा। श्याम सिंह भी उसे बचाने के लिए नहर में कूद पड़ा, लेकिन बृजेश के साथ वो भी डूबने लगा। दोनों का शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर दौड़े चले आए। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर दोनों को नहर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बृजेश की मौत हो चुकी थी। श्याम सिंह ने सोमवार की शाम हादसे के बारे में बृजेश के घरवालों को बताया तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बृजेश की मौत के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा है। ग्रामीणों ने बताया कि बृजेश और श्याम सिंह लॉकडाउन के चलते mumbai में फंसे हुए थे। दोनों को होटल मालिक ने काम से भी निकाल दिया था। बृजेश के शव को एंबुलेंस से चंपावत लाया जा रहा है। शव के बुधवार को घर पहुंचने की संभावना है।