देवभूमि में महापाप..13 साल की गुड़िया से हैवानियत..गांव वालों में उबाल

दुष्कर्म की घटनाएं देवभूमि के माथे पर कलंक लगा रही है। एक ऐसी ही शर्मनाक घटना चमोली जिले के कर्णप्रयाग तहसील में हुई
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Chamoli Karanprayag News: Little girl misbehaved in chamoli
Image: Little girl misbehaved in chamoli

चमोली: लॉकडाउन के दौरान भी महिलाओं और बच्चियों संग दरिंदगी की घटनाएं रुक नहीं रही। बच्चियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं। नाबालिगों संग दुष्कर्म की घटनाएं देवभूमि के माथे पर कलंक लगा रही है। एक ऐसी ही शर्मनाक घटना चमोली जिले के कर्णप्रयाग तहसील में हुई। एक न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक 13 साल की बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद से गांव के लोग गुस्से में हैं, आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बच्ची के साथ हुई दरिंदगी का पता चलने पर गांव की महिलाओं ने आरोपी युवक को घेर लिया था, जिससे वो फरार नहीं हो सका। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना 14 मई की है। गौचर के राजस्व उपनिरीक्षक जगदीश चंद्र औलिया ने बताया कि 14 मई की शाम उन्हें सूचना मिली कि कर्णप्रयाग के एक गांव में नाबालिग संग एक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना सिरण गांव की है। आरोपी युवक ने 13 साल की मासूम को किसी सामान के बहाने घर पर बुलाया। इसके बाद उसने कमरा बंद कर लिया और बच्ची के साथ दरिंदगी की। घटना के बाद डरी-सहमी बच्ची आंखों में आंसू लिए घर पहुंची और परिजनों को युवक की करतूत के बारे में बताया। ये सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपी युवक का नाम चंद्रवीर है, वो 28 साल का है। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। राजस्व पुलिस आरोपी युवक को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड पुलिस के जांबाज को बॉलीवुड स्टार का सलाम..नाम दिया- 'संकटमोचक'..देखिए वीडियो