Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सरकार एड़ी-चोटी का जोर लगा कर अपने प्रवासियों को राज्य में वापस लेकर आ रही है। उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से तो प्रवासी आ रहे हैं वहीं उत्तराखंड में रह रहे दूसरे राज्यों के लोग भी वापस अपने राज्यों की तरफ रुख कर रहे हैं। मगर उत्तराखंड में रह रहे बिहार के मजदूरों को अबतक उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था उनकी सरकार नहीं कर पाई है। लंबे समय से अल्मोड़ा में फंसे बिहार के मजदूर लंबे समय से सरकार से राज्य वापसी की गुहार लगा रहे हैं। मगर बिहार सरकार द्वारा अल्मोड़ा में फंसे अपने मजदूरों को वापस बुलाने में लापरवाही बरती जा रही है। आर्थिक तंगी से गुजर रहे और परिवार की जिम्मेदारियों को कंधों पर लादे हुए मजदूर उम्मीद लगाए बैठे हैं कि बिहार राज्य की सरकार द्वारा उनको वापिस ले जाया जाएगा, मगर बिहार सरकार द्वारा अब तक उनकी सुध नहीं ली गई है। लॉकडाउन के बाद से ही अल्मोड़ा में फंसे सैकड़ों मजदूरों द्वारा लगातार बिहार सरकार से गुहार लगाई जा रही है कि उनकी राज्य वापसी के लिए कुछ प्रबंध किया जाए मगर बिहार सरकार तो बात तक सुनने के लिए तैयार नहीं हैं जिसके बाद मजदूरों के चेहरे पर अपनी सरकार को लेकर आक्रोश साफ झलक रहा है।