Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के बाजपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। बाजपुर में पुलिस चौकी बेरिया दौलत के अंतर्गत आने वाले ग्राम तोता बेरिया में शराब तस्करों ने पुलिस के ऊपर पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में एक सिपाही घायल हो गया है। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर के 1 महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह बेहद शर्मनाक घटना है। जो पुलिस दिन-रात राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहती है उसी के साथ ऐसा बर्ताव आखिर कहां तक जायज है? यह पहली बार नहीं है कि पुलिस के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। उत्तराखंड में कई बार पुलिसकर्मियों के ऊपर जानलेवा हमला हो चुका है। ताजा मामला बाजपुर का है। हमले में सभी पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया जिसके बाद 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। इस विकट घड़ी में भी शराब तस्करी करने वालों की राज्य में कमी नहीं है। बता दें राज्य में धड़ल्ले से शराब और अन्य नशीली चीजों की तस्करी हो रही है। राज्य में शराब बिक्री पर लगे कड़े नियमों के बाद से ही शराब तस्करों की चांदी-चांदी हो रखी है।