Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में स्मैक तस्करों ने गदर काट रखा है। मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन लगा है, लोगों को अपनी जान की पड़ी है। लेकिन नशा कारोबारियों ने लॉकडाउन को मुनाफा कमाने का मौका समझ लिया है। स्मैक तस्करी के लिए ऐसे-ऐसे जुगाड़ लगाए जा रहे हैं, जिनके बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। मामला देहरादून का है। यहां दो स्मैक तस्करों ने स्मैक लाने के लिए अपनी ‘दादी’ को दांव पर लगा दिया। दोनों तस्करों ने दादी के अंतिम संस्कार में जाने के नाम पर पास बनवाया और बरेली से 6 लाख की स्मैक लेकर दून के लिए निकल पड़े। दोनों के देहरादून पहुंचते ही सीन में पुलिस की एंट्री हो गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की कीमत करीब 6 लाख रूपये है। पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।