Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
बागेश्वर: उत्तराखंड में लॉकडाउन लगने के साथ ही जंगली जानवरों का खौफ चरम पर आ चुका है। लॉकडाउन के बाद से ही जंगली जानवर बिना किसी खौफ के जंगलों से निकल पर मानव बस्तियों तक आ रहे हैं। केवल इतना ही नहीं वे इंसानों के ऊपर जानलेवा हमले भी कर रहे हैं। उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में गुलदार अपना दबदबा बना चुके हैं। शायद ही ऐसा कोई गांव बचा हो जिसने लॉकडाउन के दौरान गुलदार के दर्शन न करे हों। बागेश्वर में बुधवार की सुबह तकरीबन 4 बजे कोतवाली परिसर में गुलदार आ धमका। वह होटल के सीसीटीवी में कैद हो गया है। वो तो अच्छा हुआ कि उस समय वहां कोई इंसान मौजूद नहीं था। कुछ ही देर में गुलदार नदी की ओर वापस चल पड़ा। वहीं ठाकुरद्वार वार्ड के नीलेश्वर में भी लोग गुलदार के कारण बेहद डरे हए हैं। नीलेश्वर में बीते मंगलवार को दो खूंखार गुलदार एक साथ घुस गए और उन्होंने स्थानीय निवासी केशव दत्त जोशी के पालतू कुत्ते के ऊपर हमला भी कर दिया।