Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना का खतरा बढ़ ही रहा है। लॉकडाउन के तीन चरण खत्म हो चुके हैं, अभी चौथा चरण चल रहा है, आने वाले वक्त में हालात कैसे होंगे, इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन राज्य सरकार ने लॉकडाउन के चलते रुके हुए काम और भर्ती परीक्षाएं कराने की तैयारी शुरू कर दी है। आप भी लॉकडाउन के वक्त का सही इस्तेमाल करें और समूह ग की भर्ती की तैयारी शुरू कर दें। क्योंकि राज्य सरकार ने समूह ग के पदों की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा के लिए एमओयू की तैयारी कर ली है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पास लगभग छह हजार खाली पदों पर भर्ती के प्रस्ताव हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा कराई जाएगी। आयोग को सरकार से ऑनलाइन परीक्षा कराने वाली कंपनी की फाइनेंशियल बिड को मंजूरी मिल गई है।