Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
ऋषिकेश: बड़ी खबर ऋषिकेश से आ रही हैं। यहां सड़क पर खड़ी कार में ब्लास्ट के साथ भयानक आग लग गई। जी हां 26 मई 2020 को कोयल ग्रांट निकट सब्जी मंडी चेक पोस्ट पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को सूचना प्राप्त हुई कि डिग्री कॉलेज गेट के पास एक गाड़ी में अचानक ब्लास्ट हुआ एवं उसमें आग लग गई है। जिस पर मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित कर उक्त घटना स्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर तत्काल पहुंचकर देखा कि वाहन संख्या यूके07-एसी- 9194 आई-10 गाड़ी में आग लगी है। उसके मालिक से पूछताछ करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त गाड़ी का एसी कुछ समय से खराब चल रहा था, और अभी डिग्री कॉलेज के सामने आते हुए अचानक ब्लास्ट हुआ व गाड़ी में आग लग गई। आगे आप भी देखिए वीडियो