Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: गर्मी से तप रहे उत्तराखंड के लिए राहत की खबर है। आज यानी 27 मई से 31 मई तक उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि के साथ-साथ आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा इस मामले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 27 तारीख यानी आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा 28 और 29 मई के लिए उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कई जगह भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में गर्जना के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। इसके अलावा 29 मई के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि हो सकती है।