Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: टिहरी जिले के नए डीएम मंगेश घिल्डियाल एक बार फिर फॉर्म में नजर आ रहे हैं। रविवार को कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने पहली ही मीटिंग में अपनी कार्यशैली की झलक भी दिखा दी। अधिकारियों के साथ हुई बैठक में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने साफ कहा कि मैं भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं करूंगा। प्रशासन के हर विभाग को काम में पारदर्शिता लानी होगी। ताकि लोगों का सरकारी सिस्टम पर भरोसा मजबूत हो। बैठक में कोरोना संक्रमण के चलते बने हालातों पर चर्चा हुई। डीएम ने कहा कि जिन अधिकारियों की ड्यूटी कोरोना फाइटर के तौर पर लगाई जाएगी, वो अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से करना सुनिश्चित करें। अधिकारी अपने व्यवहार में लचीलापन लाएं, ताकि आमजन बेझिझक होकर उन्हें अपनी परेशानी बता सकें। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि हमारी पहली कोशिश आम लोगों की समस्याओं को क्रमबद्ध तरीके से समय पर निस्तारित करना है।