Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: कौन बनेगा करोड़पति.. जो कि भारत में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो है तकरीबन 20 साल यानी कि दो दशकों से चल रहा है। इसका क्रेज अब उतना ही ही है जितना पहले था। केबीसी में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की जिंदगी के लिए यह मील का पत्थर साबित हुआ है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो कई लोगों की जिंदगी संवार देता है। ऐसे कई लोग हैं जिनको शो के बाद जीती गई राशि के साथ-साथ समाज में एक अलग पहचान मिली है। आजकल केबीसी एक बार फिर चर्चा में है क्योंकि एक अनोखी कहानी केबीसी के माध्यम से चर्चा में आई है। 2001 के पहले सीजन में केबीसी जूनियर आया था। उसमें 14 साल के एक बच्चे रवि मोहन सैनी ने सभी 15 सवालों के सही जवाब देकर 1 करोड़ की राशि इनाम में जीती थी। बता दें कि इस बात को लगभग 2 दशक हो चुके हैं। और अब वो 14 साल का बच्चा एक ऑफिसर के रूप में देश की सेवा कर रहा है। जी हां, 2001 के केबीसी में 1 करोड़ रुपए जीतने वाले रवि मोहन सैनी अब आइपीएस ऑफिसर बन चुके हैं और गुजरात के पोरबंदर में पहली पोस्टिंग ले चुके हैं।