Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के लिए गौरवशाली खबर है। उत्तराखंड के दो जिलाधिकारियों का नाम देश के 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों की लिस्ट में है। जी हां द फेम इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक फेम इंडिया ने देश के 50 लोकप्रिय जिलाधिकारियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में उत्तराखंड के दो जिलाधिकारियों का नाम शामिल किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक फेम इंडिया मैगजीन ने एशिया पोस्ट सर्वे के साथ मिलकर विभिन्न स्रोतों, प्रबुद्ध लोगों की राय एवं ग्राउंड एवं मीडिया रिपोर्ट के आधार पर देश भर में 50 लोकप्रिय जिला अधिकारियों का चयन किया। ये जिलाधिकारी अपनी उत्कृष्टता के कारण अलग स्थान रखते हैं। स्टेकहोल्ड सर्वे के आधार पर 50 कैटेगरी बनाई गई और हर कैटेगरी में एक लोकप्रिय जिलाधिकारी को रखा गया। इनमें से टिहरी गढ़वाल के नए जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल को प्रेरक जिलाधिकारी की लिस्ट में टॉप पर रखा गया है। इसके अलावा चमोली जिले की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया को उम्दा जिलाधिकारी की लिस्ट में टॉप पोजीशन में जगह दी गई है। उत्तराखंड के ये दो जिलाधिकारी वास्तव में अपने कामों की वजह से जनता के दिलों में अलग ही जगह बना चुके हैं। आगे देखिए आईएएस स्वाति एस भदौरिया से खास बातचीत