Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के चार जिलों में फिलहाल बीएसएनएल सेवा ठप पड़ी हुई है। बैंकिंग सर्विसेज के साथ-साथ ब्रॉडबैंड और मोबाइल सर्विसेज पर असर पड़ा है। इसकी वजह है शार्ट सर्किट की वजह से लगी हुई आग। जी हां..अब तक मिली जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा के बीएसएनएल दूरभाष केंद्र में बीती रात 12:30 बजे करीब शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। अल्मोड़ा का बीएसएनएल केंद्र कुमाऊ के 4 जिलों से कनेक्टेड है। अल्मोड़ा के अलावा पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत में अब बीएसएनएल सेवा ठप पड़ी हुई है। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा तड़के 3:00 बजे आग पर काबू पाया गया लेकिन सेवाओं को ठीक करने में आज देर शाम तक का वक्त लग सकता है। आग लगने की वजह से 4 जिलों की संचार व्यवस्था बाधित हो चुकी हैं।