Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
अल्मोड़ा: टिक-टॉक का ऐसा क्रेज चल पड़ा है कि लोग अपनी और दूसरों की जान को जोखिम में डालने तक से बाज नहीं आ रहे। चंद लाइक्स और पॉप्युलैरिटी के चक्कर में युवा नदी-नहर में डूब रहे हैं, सड़कों पर गोलियां बरसा रहे हैं...बस यूं समझ लो कि टशन के शौकीनों ने जमकर आतंक मचाया हुआ है। ऐसा ही कुछ अपने उत्तराखंड में भी हुआ है। यहां अल्मोड़ा में एक लड़के ने टिक-टॉक पर फेमस होने के चक्कर में जंगल में आग लगा दी। देखते ही देखते आग जंगल में फैलने लगी। ये वीडियो युवक ने टिक टॉक पर डाल दिया, युवक की करतूत वायरल हुई तो खबर प्रशासन तक भी पहुंची। अब राजस्व पुलिस और वन विभाग की टीम युवक को तलाश रही है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना पीनाकोट इलाके की है। जहां टिक टॉक स्टार बनने के चक्कर में युवक ने पूरा जंगल जला दिया। आगे देखिए