Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चम्पावत: कोरोना महामारी हमें हर स्तर पर तोड़ रही है। सरकारी अस्पताल कोविड-19 अस्पताल बन चुके हैं। ऐसे में लोगों के पास प्राइवेट अस्पतालों का रुख करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है। निजी अस्पताल भी लोगों की मजबूरी का जमकर फायदा उठा रहे हैं। चंपावत में भी ऐसा ही हुआ। एक न्यूज रिपोर्ट मुताबिक यहां प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को निजी अस्पताल वालों ने एडमिट करने से इनकार कर दिया। अस्पताल वाले महिला के परिजनों से 20 हजार रुपये जमा कराने को कह रहे थे। गरीब परिजनों ने असमर्थता जताई। कहा इतने रुपये कहां से लाएंगे, पर अस्पताल वालों को उन पर तरस नहीं आया। बाद में प्रसूता ने घर पर बच्चे को जन्म दिया। इस घटना से आहत प्रसूता के पति ने शिक्षामंत्री से मामले की शिकायत की। जिसके बाद उन्होंने सीएमओ को जमकर लताड़ा। डीएम ने भी मामले की जांच के आदेश दिए हैं। आगे पढ़िए