पहाड़ से खौफनाक खबर..जंगल में मिला मानव कंकाल, बड़ी मर्डर मिस्ट्री का अंदेशा

अंदेशा है कि किसी ने हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद शव को गांव के जंगल में लाकर फेंक दिया। शिनाख्त ना हो पाए इसके लिए शव को जला दिया गया था। शव 90 फीसदी तक जल चुका था...आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Almora Crime News: Skeleton found in the forest at almora
Image: Skeleton found in the forest at almora

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के भिकियासैंण में मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को अपने कब्जे में लिया। शुरुआती जांच में हत्या कर शव को जलाने की बात सामने आई है। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मामले की जांच की जा रही है। घटना भिकियासैंण तहसील की है। जहां सबोली मंगच्याड़ी गांव के जंगल में बुधवार दोपहर एक मानव कंकाल मिला। जानकारी के मुताबिक ग्रामीण जंगल की तरफ से गुजर रहे थे, इसी दौरान उनकी नजर एक मानव कंकाल पर पड़ी, जिसे जलाया गया था। देखते ही देखते ये खबर पूरे गांव में फैल गई, लोग मौके पर जुटने लगे। इसी बीच किसी ने राजस्व पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - पहाड़ से दुखद खबर..होम क्वारेंटाइन में रह रहे बुजुर्ग की मौत, पॉजिटिव आई कोरोना रिपोर्ट
अंदेशा है कि किसी ने हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद शव को गांव के जंगल में लाकर फेंक दिया। शिनाख्त ना हो पाए इसके लिए शव को जला दिया गया था। शव 90 फीसदी तक जल चुका था, जिस वजह से मौके पर सिर्फ जंगल में कंकाल पड़ा मिला। शव महिला का है या पुरुष का, इस बारे में पता नहीं चल सका है। राजस्व पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत हॉस्पिटल भेजा गया है। राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही है, साथ ही आसपास के इलाकों से लापता लोगों के बारे में जानकारी भी जुटाई जा रही है। आगे इस बारे में जो भी खबर सामने आती है, तो हम आप तक जरूर पहुंचाएंगे।