‘थल की बाजार’ फेम लोकगायक बीके सामंत गीत ‘बिंदुली’ के साथ एक बार फिर अपना जादू बिखेर रहे हैं। श्री कुंवर एंटरटेनमेंट के बैनर तले बना ये गीत श्रोताओं को खूब पसंद आ रहा है...आप भी देखिए
-
komal
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Bk samant song binduli crossed 10 lakh views
चम्पावत: तू छै सरगम, मीं तेरो सितार बिंदुली, ऐजा-ऐजा...ऐजा तू गंगा पार बिंदुली...इन्हीं खूबसूरत शब्दों के साथ ‘थल की बाजार’ फेम मशहूर लोकगायक बीके सामंत एक बार फिर फैंस पर अपना जादू चलाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में लोकगायक बीके सामंत का नया गीत श्री कुंवर एंटरटेनमेंट के बैनर चले यू-ट्यूब पर रिलीज हुआ। गीत का टाइटल है ‘बिंदुली’। जिसे बीके सामंत और दिव्या सुंदरियाल ने तैयार किया है। जो लोग गढ़वाली-कुमांऊनी रिमिक्स और रैप से हटकर कुछ अलग सुनना चाहते हैं। उन्हें ये गीत जरूर पसंद आएगा। गीत को गाने से लेकर इसे लिखने और डायरेक्शन तक की हर जिम्मेदारी बीके सामंत ने निभाई है। उनका काम फैंस पहले ही देख चुके हैं। एक के बाद एक कई हिट गढ़वाली-कुमाऊंनी गीत दे चुके बीके सामंत की नई प्रस्तुति भी बेहद शानदार है। आगे देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के जुबिन नौटियाल का जादू, 1 दिन में 1 करोड़ लोगों ने देखा ये गीत..आप भी देखिए
‘बिंदुली’ एक प्रेम गीत है, जिसे बेहद खूबसूरती से लिखा और गाया गया है। अब तक हजारों लोग इसे सुन चुके हैं, सराह चुके हैं। उम्मीद है ‘थल की बाजार’ की तरह ‘बिंदुली’ भी जल्द ही लोगों की जुबां पर चढ़ जाएगा। अगर आपने अब तक ये गीत नहीं सुना है तो हमारी मानिए और इसे तुरंत सुन लीजिए। यकीन मानिए इसे एक बार सुनकर आपका मन नहीं भरेगा, आप ‘बिंदुली’ को बार-बार सुनना चाहेंगे। आगे देखिए ‘बिंदुली’ का खूबसूरत वीडियो, साथ ही आपको ये गीत कैसा लगा, हमें जरूर बताएं...देखिए