Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
ऋषिकेश: ऋषिकेश में विदेशी युवक की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हुआ। युवक की गर्लफ्रेंड उससे दूरी बनाने लगी थी। युवक से उसकी ये बेरूखी बर्दाश्त नहीं हुई और उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार को युवक की लाश एक आश्रम के कमरे में फंदे से लटकी मिली। विदेशी युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने खुदकुशी की वजह बताई है। मरने वाला युवक ब्राजील का रहने वाला था। घटना मुनि की रेती थाना क्षेत्र की है। जहां विदेशी युवक बीते 17 मार्च से शीशमझाड़ी स्थित दयानंद आश्रम में ठहरा हुआ था। युवक की गर्लफ्रेंड भी उसके साथ रह रही थी। कुछ दिन तक सब ठीक रहा, फिर एक दिन युवती अचानक युवक को छोड़कर चली गई। वो कुछ दिनों से आश्रम में अलग कमरा लेकर रह रही थी। युवक गर्लफ्रेंड से दूरी बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था।