देवभूमि के नाम सोनू सूद का संदेश..‘मैं उत्तराखंड आऊंगा, बदरी-केदार के दर्शन करूंगा’

मुसीबत के वक्त में उत्तराखंडी प्रवासियों के लिए मसीहा बनकर उभरे एक्टर सोनू सूद जल्द ही देवभूमि उत्तराखंड के दर्शन के लिए आएंगे। सोनू सूद अब तक 200 से ज्यादा उत्तराखंडियों को उनके घर पहुंचा चुके हैं....
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Sonu sood uttarakhand: Actor Sonu sood will come to visit uttarakhand
Image: Actor Sonu sood will come to visit uttarakhand

रुद्रप्रयाग: लॉकडाउन के दौरान मुंबई में फंसे उत्तराखंडी प्रवासियों के लिए एक्टर सोनू सूद बड़े मददगार साबित हुए। उन्होंने देशभर के श्रमिकों के साथ-साथ उत्तराखंड के दो सौ से ज्यादा लोगों को उनके घर पहुंचाया। बसों और ट्रेनों के अलावा सोनू सूद लोगों को हवाई सेवा से उनके घरों तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने खुद के खर्चे पर मुंबई में फंसे उत्तराखंड के करीब 172 लोगों को फ्लाइट से देहरादून भिजवाया। इससे पहले वो उत्तराखंड के 55 प्रवासियों को भी मुंबई से उत्तराखंड पहुंचा चुके हैं। मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडियों के संगठन ‘कौथिग’ ने अभिनेता सोनू सूद को प्रवासियों की दिक्कत बताई थी। जिसके बाद सोनू सूद ने उत्तराखंड के प्रवासियों को घर पहुंचाने का इंतजाम किया। मुसीबत के वक्त में प्रवासियों के लिए मसीहा बनकर उभरे एक्टर सोनू सूद जल्द ही देवभूमि उत्तराखंड के दर्शन के लिए आएंगे।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के जुबिन नौटियाल का जादू, 1 दिन में 1 करोड़ लोगों ने देखा ये गीत..आप भी देखिए
सोनू सूद ने उत्तराखंड दर्शन की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि हालात सामान्य होने पर वो उत्तराखंड आएंगे। उत्तराखंड के पूर्व सीएम और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पहले ही सोनू सूद के काम की तारीफ कर चुके हैं। अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी उनका आभार जताया है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोनू सूद से फोन पर बातचीत कर उन्हें धन्यवाद कहा। साथ ही देवभूमि आने का निमंत्रण भी दिया। सीएम ने इस संबंध में एक ट्वीट किया था। जिसके जवाब में सोनू ने लिखा कि ‘आपसे फोन पर बात कर के अच्छा लगा मुख्यमंत्री जी। आपने जिस सादगी और गर्मजोशी से मेरे प्रयासों की सराहना की उससे मुझे और ताकत मिली है। मैं जल्द ही बदरी-केदार के दर्शन के लिए उत्तराखंड आऊंगा और आपसे मिलूंगा। जय बाबा केदार...’ एक्टर सोनू सूद ने उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग की इच्छा भी जताई है। हालात सामान्य होने पर वो उत्तराखंड आ सकते हैं।